Mahila Loan Yojana 2024 – हमारे भारत देश में महिलाओं की दशा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इसको सुधारने के लिए हमारी सरकार रोज नई योजनाओं की शुरुआत करती है जिससे महिला देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। आज के भारत को आप देख सकते है यहां को महिलाएं अपने पति पर निर्भर रहती है जिसकी वजह से उनकी कोई इज्जत नहीं रहती वो सिर्फ अपने पति पर निर्भर रहती हैं।
लेकिन अब ऐसा कुछ नही होगा महिला के लिऐ सरकार ने प्रधानमंत्री महिला लोन योजना 2024 की शुरुआत की है। इससे अब महिला अपना खुदका काम शुरू कर पाएंगी क्योंकि अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को सरकार द्वारा लोन प्रदान कराया जायेगा। जिससे वो अपना काम खोल सकती हैं। अब उनको किसी के ऊपर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
Also Read
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ कैसे उठाए: (PMGKY) गरीब कल्याण योजना जानकारी
- Sukanya Samriddhi Yojna: सुकन्या समृद्धि योजना
- Free Ration Scheme: देश के सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन, नई खाद्य सुरक्षा योजना
- Pension Yojana: सरकार ने की घोषणा/वृद्धावस्था,विकलांग और विधवा पेंशन अब 3000रु मिलेंगे
- Pm Awaas Yojna प्रधानमंत्री आवास योजना
आपको पता ही होगा आप कोई भी काम खोलने की सोच लो चाहे वो छोटा काम हो या बड़ा काम उसके लिए पैसों की जरूरत पड़ती ही है। पैसों के कारण ही भारत देश में कोई अपना काम नहीं खोल पता व रोजगार के लिए देश प्रदेश चला जाता है। Pradhanmantri Mahila Loan Scheme 2024 से सभी राज्य की महिला चाहे वो गांव की हो या वो शहर की हो अब सभी अपना काम खोल सकती है।
आप इतिहास उठा कर देख सकते हो महिलाओं ने भारत देश के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं। आज भी अपने उद्योग छात्रों में भी महिलाओं ने काफी ऊंचाइयों को छुआ है तो दोस्तो आज हम आपको ऐसी ही योजना के बारे में बताने वाले हैं जिससे देश की महिलाएं खुदका व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। भारत सरकार ने महिला के लिए अनेक प्रकार की महिला लोन योजना चलाई हुई हैं।
प्रधानमंत्री महिला लोन योजना 2024 Pradhanmantri Mahila Loan Scheme
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज सरकार ने बहुत योजना चलाई हैं। आज हम आपको इन सभी योजनाओं के बारे में बताने वाले हैं। Pradhanmantri Mahila Loan Scheme में आपको किस प्रकार से लोन मिलेगा तथा आपको कितने रूपये तक का लोन मिलेगा। इस लोन की राशि से आप अपना किसी भी प्रकार का काम शुरू कर सकते हैं। अपना काम शुरू करने के लिए आपको कुछ नियम का पालन करना होगा तभी आप लोन लेने के लिए सक्षम रहेंगे। मैं आपको ऐसी 8 प्रकार की महिला लोन योजना के बारे में बताऊंगा। अगर आप इनका लाभ उठाना चाहते है तो इसे पूरा पढ़े।
8 प्रकार के महिला लोन योजना
- महिला उद्यम निधि स्कीम
- अन्नपूर्णा स्कीम
- स्त्री शक्ति स्कीम
- देना शक्ति स्कीम
- भारतीय महिला बैंक बिज़नेस लोन
- मुद्रा योजना स्कीम
- सेंट कल्याणी स्कीम
- ओरएंट महिला विकास योजना स्कीम
Mahila Udyam Nidhi Yojana । महिला उद्यम निधि स्कीम
Mahila Udyam Nidhi Scheme का लाभ लेने के लिए आपको अपने नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक में जाना होगा। वहां से आपको आवेदन फॉर्म को भरना होगा तभी आपको महिला उद्यम योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत आपको बैंक से 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान कराया जायेगा जिससे आप अपना उद्योग खोल सकते हैं। इस लोन का ब्याज मार्केट रेट के आधार पर तय करा जायेगा। बैंक द्वारा दिए गए लोन को चुकाने के लिए आपको बैंक की तरफ से 3 साल तक का समय दिया जायेगा।
महीला अन्नपूर्णा स्कीम । Mahila Annapurna Scheme
महीला अन्नपूर्णा योजना एक लोन योजना है। यह उन महिलाएं को प्रदान कराया जाता है जो खुदका व्यवसाय शुरू करना चाहती है तथा आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।अन्नपूर्णा स्कीम लोन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दिया जाता है। इसमें महिला को 50,000 रूपये तक की लोन की सुविधा दी जायेगी।
महिला स्त्री शक्ति स्कीम । Mahila Stree Sakti Yojana
स्त्री शक्ति पैकेज लोन आपको State Bank of India के द्वारा मिलता है। अगर किसी महिला का पहले से अपना उद्योग है या वह अपना काम शुरू करना चाहती है ऐसे में उसको 2-5 लाख तक का लोन मिल सकता है। अगर महिला का किसी व्यवसाय में 50% शेयर है तो उसको आसानी से लोन मिल पायेगा तथा ब्याज में 0.5 की छूट भी दी जायेगी। लोन लेने के लिए किसी गारंटर की जरूर नही है।
देना शक्ति स्कीम । Dena Sakti Yojana
इस स्कीम का लाभ आपको Dena Bank से मिलेगा। आपको नाम से ही पता लग रहा होगा। इसका लाभ लेने के लिऐ उद्योग में अपका 50% की भागीदारी होनी चाहिए तभी आपको बैंक से लोन मिलेगा। इसमें आपको 50,000 से 20 लाख तक का लोन मिल सकता है तथा इसके ब्याज में आपको 0.5% तक की छूट मिलेगी। लोन को भरने का समय 7 साल तक हो सकता है। इसका लाभ लेने के लिए आपको देना बैंक में जाकर आवेदन करना पड़ेगा।
भारतीय महिला बैंक बिज़नेस लोन
यह योजना भारत बैंक के द्वारा शुरू की गई है तथा अब यह योजना SBI BANK के साथ जुड़ गई है। जो महिला अपना काम खोलना चाहती है उनको 20 करोड़ तक का लोन दिया जायेगा। इस लोन की अवधि 7 वर्ष तक रहेगी। आप अपनी इच्छा के अनुसार इसको कम भी करवा सकते हैं। इसके ब्याज मार्केट के आधार पर तय करा जायेगा।
मुद्रा योजना स्कीम । Mudra loan Yojana
मुद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई है। जो महिला अपना छोटा उद्योग करना चाहती है उनको इसके तहत लोन दिया जाता है। इसके जरिए आप अपने घर, गांव या शहर में कोई काम खोल सकते है। इसके लिए आपको 50 हजार से 10 लाख तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए आप किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सेंट कल्याणी स्कीम । Sent Kalyani Yojana
इस योजना का लाभ आपको सेंट्रल बैंक की तरह से मिल सकता है। इस योजना के जरिए आप किसी भी प्रकार का व्यवसाय कर सकते है जैसे खेती, हैंडीक्राप्टस, फ़ूड प्रोसेसिंग, कपड़े का बिजनेस, ब्यूटी पार्लर , लाइब्रेरी, फोटोकॉपी , टेलरिंग आदि। इसमें आपको 1 करोड़ तक का लोन बिना गारंटी के दिया जायेगा। लोन चुकाने का समय 7 वर्ष तक हो सकता है।
ओरएंट महिला विकास स्कीम । Orient Mahila Vikas Yojana
यह लोन आपको ओरिएंट बैंक की तरफ से प्रदान करा जायेगा। इसका लाभ लेने के लिए महिला का व्यवसाय में 51% की भागीदारी होनी चाहिए। इसके तहत महिला को 10 लाख से लेकर 25 लाख तक का लोन मिलता है। इसके लिए भी किसी गारंटर की जरूर नही पड़ती।
महिला लोन योजना के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक पासबुक
उद्योग रिपोर्ट
पासपोर्ट साइज फोटो
महिलाओं लोन से क्या लाभ मिलेगा
- इस योजना से महिलाओं को अपना उद्योग करने के लिए सरकार की तरफ से लोन दिया जायेगा।
- किसी भी जाति या किसी भी जगह की महिला इसका लाभ ले सकती है।
- लोन का पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में आयेगा जिससे अन्य कोई इसका इस्तमाल न कर सके।
- अब महिला खुद का काम शुरू करके परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर सकेगी।
- अब सभी महिला अपना उद्योग कर के आत्मनिर्भर बन पाएंगी।